Header Banner

उदयपुर शहर बनेगा खुला म्युजियम

BY — March 24, 2013

प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूर्तिशिल्प में भाग ले रहे हैं देश-विदेश के 21 कलाकार

240302Udaipur. विश्व प्रसिद्घ झीलों की नगरी के इतिहास में जल्द ही एक ओर नया अध्याय जुड़ जाएगा जब शहर के सार्वजनिक स्थलों पर देश-विदेश के जाने-माने मूर्तिशिल्‍पकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उदयपुर में सोमवार से शुरू हो रहे प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूर्तिशिल्प कार्यशाला की जानकारी देते हुए जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने बताया कि ऐसा आयोजन उदयपुर में पहली बार किया जा रहा है जिसमें नौ विदेशी, सात भारतीय एवं पांच युवा शिल्पकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन जाने-माने कलाकारों को 60 प्रस्तर दिये गये हैं जिन पर यह कलाकार विविध आकृतियॉं 25 अप्रेल तक तराशेंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिल्पग्राम में कार्यशाला में शिल्पकारों को उपलब्ध करवाए गए एक-एक प्रस्तर की कीमत करीब 1 से 1.50 करोड़ रुपये हैं। कार्यशाला के समापन पर इन शिल्पियों को शहर के सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई कि जनसहयोग एवं पीपीपी मोड पर आयोजित कार्यशाला के माध्यम से सामने आने वाली मूर्तियों को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित करने के पश्चात उदयपुर शहर खुला म्यूजियम के रूप में पर्यटकों एवं आगुन्तुकों को देखने को मिलेगा। इस अवसर पर उदयपुर के वरिष्ठ शिल्पकार भूपेश कावडि़या, भोपाल के रोबिन डेविड आदि ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में यह कलाकार लेंगे भाग-एक महीने तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश दुनिया के जाने-माने शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रधान संयोजक रोबिन डेविड एवं भूपेश कावडि़या ने बताया कि कार्यशाला में 21 कलाकारों का मनोनयन किया गया है जिसमें 8 विदेश से व 8 भारत देश के हैं जबकि अन्य 5 नवोदित युवा शिल्पकार शामिल है।
ये शिल्पकार ग्रेनाइट्स, रेड सेंड स्टोन, व्हाइट व ब्लेक मार्बल पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कलाकार दल में जॉर्ज डे सेंटिगो (मेक्सिको), सारावुथ डुऑगजुम्पा (थाइलेण्ड), रफेल बेल (जर्मनी) ऐला तुरन (टर्की), अकिरा यामामोटो (जापान), केंजी टोडा(जापान), दुमित्रु लॉन सर्बन (इटली),रेनाटे वेरब्रग (न्यूजीलेंड), नगजी पटेल (बडो़दा), राजेन्द्र टिक्कु (जम्मु), राजशेखरन नेयर(चेन्नई), अद्वेत ग$ढनायक (भुवनेश्वर), श्रीनिवासन रेड्डी (हेदराबाद), राजीवनयन पांडे(लखनऊ), भूपेश कावडि़या (उदयपुर), रॉबिन डेविड (भोपाल) नवोदित युवा प्रतिभाओं में राकेश कुमार सिंह (उदयपुर), रतनसिंह(हरियाणा), भूपत डूडी (जोधपुर) नीरज अहीरवार (भोपाल) दीपक रसैली(बडौ़दा) आदि शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply