Header Banner

संजय मिस्टर व साक्षी मिस लक्ष्य

BY — March 28, 2013

दो दिवसीय कार्यक्रम लक्ष्य-2013

280303Udaipur. ऐश्वर्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तथा आईटी द्वारा राज्यस्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम “लक्ष्य 2013” टेक फेस्ट का समापन हुआ। दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सैंलिग प्रतियोगिता, मांडना, कविता, ट्रेजर हंट, एकल गान, समूह नृत्य व फैशन शो रखे गए।

ऐश्वर्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तथा आई.टी. की निदेशक डॉ. अर्चना गोलवलकर ने बताया कि सेंलिग प्रतियोगिता के अतिथि एप्लाइड मैनेजमेंट एण्ड एन्टरप्रीन्यूरशिप के निदेशक एस. आर. प्रवीण ने विद्यार्थियों को मार्केटिंग की विभिन्न तकनीकों व मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में बताया।
280304विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये जिसमें मांडना के अंतर्गत शीना भावसार व कविता कुमावत, सैलिंग प्रतियोगिता में अरबाज खान, ट्रेजर हंट में सलीमुद्दीन शेख, निशा व पवनदीप कौर, एकल गान में अरबाज खान, एकल नृत्य में मेक्षा जैन व सलीमुद्दीन शेख तथा समूह नृत्य में मीनाक्षी राव व समूह प्रथम रहे। उन्होंने बताया कि अन्त में विद्यार्थियों द्वारा फैशन शौ प्रस्तुत किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमलता स्वर्णकार व शालिनी भटनागर थे। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम व सवांद के द्वारा मिस्टर लक्ष्य – संजय गौराणा व मिस लक्ष्य – साक्षी जैन को चुना। छात्रा अर्चना तिवारी ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply