Header Banner

हर हाल में सफल बनाएं यात्रा को : कटारिया

BY — March 31, 2013

kamal-logoUdaipur. गहलोत सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा सुराज यात्रा के माध्यम से आम जनता को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ने के लिये 4 अप्रेल से चारभुजा से यात्रा का आगाज करेंगी। यात्रा को आमजन से जोड़ते हुए हर हाल में ऐतिहासिक सफलता दिलानी है।

ये विचार राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं नगर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने सेक्टर 4 स्थित जैन स्थानक में हुई शहर जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त किए। कटारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खैरात बांटने वाला बजट बनाया, उसमें मेवाड़ को ऊंट के मुँह में जीरे के बराबर बजट प्रदान किया। मेवाड़ के साथ इस सरकार ने शुरू से ही दुर्भावना की है। थोक के भाव विधायक देने के बाद भी मंत्रिमण्डल में मेवाड़ को समुचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। जो पार्टी मेवाड़ में जीतती है वही प्रदेश पर राज करती है यानी मेवाड़ जीता प्रदेश जीता। कटारिया ने कहा कि एक-एक मण्डल से बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता जो भारतीय जनता पार्टी को अपना दल मानता है इस यात्रा में अपनी सम्पूर्ण सहभागिता प्रदान करे।
कटारिया ने बताया कि यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह हरी झण्डी दिखाएंगे। फिर यात्रा का उदयपुर में प्रवेश कालेड़ा से 6 अप्रेल को होगा। अधिकाधिक कार्यकर्ता कालेड़ा से गोगुन्दा, कोटड़ा और झाड़ोल तक यात्रा के साथ रहकर यात्रा की सफलता सुनिश्चित करें। कटारिया ने कहा कि यात्रा में आमजन को जोड़ने एवं वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का ध्वज फहराएं एवं अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, चैराहों पर पार्टी के झण्ड़ों, फर्रियों आदि से सजावट कर वातावरण बनाने का कार्य करें इसी के साथ मण्डलशः बैठके कर, घर-घर सम्पर्क कर पत्रक वितरण करने व प्रत्येक मण्डल द्वारा कोई न कोई विशेष प्रकार का कार्यक्रम यात्रा के लिये करने का निर्देश दिया। कटारिया ने कहा कि 16 अप्रेल को यात्रा के पहले चरण का समापन उदयपुर में विशाल आमसभा के रूप में होगा। सभा स्थल गांधी ग्राउण्ड रहेगा एवं समय शाम 4 बजे का रहेगा। इससे पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बैठक के उद्देश्य की विस्तृत चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से 13 दिनों की इस यात्रा को मेवाड़ में इस प्रकार से ऐतिहासिक सफलता प्रदान किए।
बैठक में गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, बड़गांव मण्डल संयोजक खूबीलाल पालीवाल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, राणाप्रताप मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा, प. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष शम्भू जैन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल संयोजक दिनेश गुप्ता, सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल संयोजक नानालाल वया, युवा मोर्चा अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकीर शाह घाटीवाला ने मण्डलों एवं मोर्चो में किस तरह से इस यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के तरीके बताए।
बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व विधान सभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रमोद सामर, सभापति रजनी डांगी, रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, उपसभापति एवं प्रदेश प्रतिनिधि महेन्द्रसिंह शेखावत, सुषमा कुमावत, महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी आदि ने भी विचार व्य्क्तत किए। धन्यवाद महामंत्री मोतीलाल डांगी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply