Header Banner

बाइक चोरों का गिरोह पकड़ा

BY — April 8, 2013

080414Udaipur. शहर की सुखेर थाना पुलिस ने 24 दुपहिया वाहनों के साथ वाहन चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उदयपुर के अंदरुनी क्षेत्रों सहित आसपास के शक्तिपीठों, मंदिरों, कॉलेज के बाहर आदि स्थानों से बाइक उठाना कबूल किया है।

थानाधिकारी रामसुमेर के अनुसार चोर सर्विस सेंटर की आड़ में चोरी कर रहे थे। इनका सर्विस सेंटर है। ये पुरानी गाडि़यां कम दामों में खरीदकर चोरी की हुई गाडि़यों के पार्ट्स लगा देते थे। फिर ग्राहक को ऊंचे दामों पर सैकंड हेंड गाड़ी बेच देते थे। मुख्यर रूप से गिरोह के सदस्य, मेले, शादियां, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की रेकी कर अपने कार्य को अंजाम देते थे। पुलिस ने चित्तौडगढ़ निवासी इस्माइल, गुलाब नबी, दिनेश लोहार और अनिल जीनगर को गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply