Header Banner

राम वंदना पुस्तिका का विमोचन

BY — April 21, 2013

210408udaipur. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव पर कैलाश पुष्पलता अर्पित गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संकलित एवं प्रकाशित रामवंदना की पुस्तिका का विमोचन अग्रवाल धर्मशाला सेक्टर 11 में सम्पन्न हुआ।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी कैलाश गोयल ने बताया कि पुस्तक का विमोचन डॉ. जी.जी. अग्रवाल, आर.पी. गुप्ता, चंचल कुमार मोर, ओम बंसल, रमेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल व विजयलाल तायल द्वारा किया गया। गोयल ने बताया कि उक्त पुस्तिका में गणपति स्तुति, रूद्राष्टकम, हनुमान चालिसा, राम वंदना, नाम वंदना, श्री राम प्राकट्म, राम रक्षा स्त्रोतम् एवं प्रमुख आरतियां है। इसका मूल्य-अमूल्य सदुपयोग रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply