Header Banner

निशुल्क निशक्तजन सहायता शिविर 28 को

BY — April 25, 2013

disabledUdaipur. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रोटरी क्लब तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में 28 अप्रेल को हिरणमगरी सेक्टकर 4 स्थित जैन श्वेताम्बर शांतिनाथ मन्दिर आराधना भवन में निशक्त जन सहायता शिविर लगाया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता राजेन्द्र सेन ने बताया कि शिविर में निःशक्तजनों को योग्यतानुसार ट्राईसाईकिलें, कैलीपर्स, जयपुर फुट, बैशाखियाँ, श्रवण यन्त्र आदि निःशुल्क उपलब्ध करवाये जायेंगे। जिन निशक्तजनों को पूर्व में ट्राईसाईकिलें या अन्य उपकरण प्रदान किये गये थे तथा वर्तमान में चालू हालत में न होने पर पुराने टूटे उपकरण साथ में लाएं ताकि नये उपकरण भी दिये जा सकें। साथ ही विकलांगता प्रमाण पत्र, रोड़वेज बस पास, निःशक्तजन पेंशनार्थ आवेदन भरवाए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply