Header Banner

मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिवस पर हुए आयोजन

BY — May 3, 2013

030506Udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 64वें जन्मदिन पर शहर में विविध आयोजन हुए। विकलांग छात्रावास में बच्चों  को भोजन कराया गया वहीं संगोष्ठीप भी हुई। उदयपुर जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर एवं कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजीव गांधी नगर सेक्टर-5 स्थित संजीवनी विकलांग छात्रावास में बच्चों को भोजन कराया गया।

मुख्य अतिथि संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने निशक्तजन के पुनर्वास व कल्याण के लिए गहलोत सरकार द्वारा जारी योजनाओं एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास की जानकारी देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। आरंभ में बच्चों ने ‘शुभकामना गीत’ की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. ओ. पी. महात्मा ने की। उन्होंने डॉ. ईश मुंजाल के नेतृत्व में प्रकोष्ठ द्वारा जन स्वास्थ्य के प्रेरक कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में घोषित निशुल्क सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रकोष्ठ समन्वयक उमेश शर्मा, संजय शांडिल्य, दिलीप राजपुरेाहित व माया बहन ने भी व्याक्तव किए। संचालन सत्यनारायण चौबीसा ने व आभार प्रदर्शन छात्रावास सचिव शकुन्तला गोस्वामी ने किया।
जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर रक्षाबंधन पर गोष्ठी में अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व राजस्थान ने विकास के नवीन आयाम को छूते हुए नये राजस्थान के सपने को साकार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश के चहुँमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गोष्ठी में जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, उमेश शर्मा, अशोक तम्बोली, नितेश सर्राफ, डॉ. ओ. पी. महात्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply