Header Banner

फतहसागर पर गोल्फ कार की सवारी शुरू

BY — May 4, 2013

golf carUdaipur. झीलों की नगरी के वासी सहित पर्यटक अब फतहसागर पर भी गोल्फ कारों की सवारी कर सकेंगे। यहां शनिवार से गोल्फ कार की सवारी शुरू हो गई। यह सेवा नगर निगम के अधीन रहेगी।

जानकारी के अनुसार कार का शुल्क सीटिंग केपेसिटी के अनुसार निर्धारित किया गया है। दो, चार और छह सीटर कारें फिलहाल उपलब्ध  हैं। प्रति सीट 50 रुपए के आधार पर दो सीटर कार के सौ, चार सीटर के दो सौ तथा छह सीटर कार के तीन सौ रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस गोल्फौ कार से स्व रूपसागर और फतहसागर के लिंक चैनल से देवाली तक की सवारी की जा सकेगी। बीच में ओवरफ्लो के वहां स्टेशन बनाया गया है। पहले ही दिन गुजराती पर्यटकों की बोहनी तो हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply