Header Banner

जीप खाई में गिरी, दो बच्चों सहित तीन की मौत

BY — May 15, 2013
अस्‍पताल में भर्ती घायल।
अस्‍पताल में भर्ती घायल।

Udaipur. जिले के खेरवाड़ा के मादड़ी गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक ही परिवार की महिला व उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। घायलों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार झाड़ोल निवासी प्रभुलाल पारगी, उसकी पत्नी। सुमन व दो बेटियों सहित अन्या लोग किराये की जीप करके केसरियाजी दर्शन करने जा रहे थे। मादड़ी के निकट यह हादसा हो गया। सुमन व दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर खेरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply