Header Banner

बिजली कटौती के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

BY — October 20, 2011
कलक्ट्रेट पर धरने देते भाजपा नेता. udaipurnews

उदयपुर udaipur. बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, बिजली की अघोषित कटौती, फसल खरीद के लिए समर्थन मूल्य देने आदि को लेकर प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने राज्य सरकार को कमजोर बताते हुए कहा कि हर मुद्दे पर सरकार विफल रही. इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात अध्यक्ष सुन्दरलाल भानावत, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि मौजूद थे.
udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply