Header Banner

खाटूश्याम भजन संध्या : समितियों का गठन

BY — May 20, 2013

टाऊनहॉल में होगी श्याम संध्या 1 जून को

khatushyam jiUdaipur. श्री श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा 1 जून को रात 7.30 बजे नगर निगम के टाऊनहॉल प्रांगण में सप्तम विशाल श्याम संकीर्तन महा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

ट्रस्ट  के नारायण अग्रवाल ने बताया कि इस संध्या में देश के चोटी के गायक राजू बावरा, राजू मेहरा, नरेश नरसी, निजाम भाई, आजम भाई, बिन्दू भाई एवं मंच संचालन हेतु महावीर अग्रवाल ’’वासु’’ के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। भजन संध्या की तैयारियां जोरों पर हैं। आनंद नगर में ट्रस्टियों की बैठक में 20 से अधिक कमेटियों का गठन किया गया। स्वागत सत्कार समिति, मंच निर्माण समिति, प्रचार प्रसार समिति, सांस्कृतिक समिति, चरण पादूका समिति, पांडाल निर्माण समिति, श्याम रसोई समिति, प्रसाद वितरण समिति, शीतल जल श्याम प्याउ समिति, इत्र वर्षा समिति, पुष्पवर्षा समिति, आतिशबाजी समिति, महिला पाण्डाल व्यवस्था समिति, पुरुष पाण्डाल व्यवस्था समिति, वरिष्ठ नागरिक बैठक व्यवस्था समिति, छप्पन भोग सजावट एवं वितरण समिति, लाईट एवं डेकोरेशन समिति, साउण्ड एण्ड एल.सी.डी. समिति, पार्किंग व्यवस्था समिति, मंदिर निर्माण समिति, पूजा महाआरती समिति, बाल राधाकृष्ण वेशभूषा पुरस्कार निर्णय समिति, अखण्ड ज्योत आहूति सेवा समिति जैसी अनेक समितियों के मुख्य संयोजक ट्रस्टियों को बनाया गया है। प्रत्येक के पांच-पांच श्याम संयोजक श्याम भक्तों व समाजसेवियों को मनोनीत किया जा रहा है। ये सभी संयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष के. के. गुप्ता के निर्देशन एवं देखरेख में कार्य एवं सेवाएं अर्पित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply