Header Banner

महिला संदर्भ केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण शुरू

BY — May 23, 2013

हिन्द जिंक, कायड़ माईन्स ने किया ग्राम घूघरा में

230501Udaipur. हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड कायड़ माईन्स द्वारा अपने निगमित सामाजिक कार्यक्रम के अर्न्तगत ग्राम घूघरा में महिला विकास कार्यक्रम के तहत महिला संदर्भ केन्द्र व महिला स्वयं सहायता समूह हेतु सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत हुई।

केन्द्र का शुभारम्भ ग्राम पंचायत घूघरा के सरपंच लखपतराम गुर्जर ने किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड कायड़ माईन्स के सीएसआर अधिकारी महेश कुमार माथुर ने बताया कि महिला संदर्भ केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के समग्र विकास हेतु विभिन्न महिला विकास के कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा ताकि ग्राम की सभी महिलाए जागरूक हो सके व विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर हो सके।
महिला संदर्भ केन्द्र की संचालिका सीमा गुर्जर ने बताया कि गांव में हिन्दुस्तान जिकं लिमिटेड कायड़ माईन्स के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है और प्रत्येक समूह के सदस्यों को उनकी रुचि के अनुसार व्या वसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में आज महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यकम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड कायड़ माईन्स के निर्मल सिंह ने बताया कि उपस्थित महिलाओं को रुचिपूर्वक ध्यान लगाकर प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply