Header Banner

महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2 से

BY — May 31, 2013

111Udaipur. महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ, अरिहन्त स्वाध्याय महिला मण्डल तथा तेरापंथ महिला मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में सप्तदिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा ऐरोबिक्स का शिविर स्थानीय होटल विष्णुप्रिया में 2 जून से शुरू होगा।

महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा अनिता नागौरी ने बताया कि शिविर 8 जून तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक होगा। इसमें प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा महिला आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा साथ ही स्वस्थ स्वास्थ्य हेतु ऐरोबिक्स की जानकारी भी दी जाएगी। महिला प्रकोष्ठ महामंत्री रीतू सिंघवी ने बताया कि शिविर में सभी इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां भाग लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण का लाभ उठा सकती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply