Header Banner

एमबी हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं चरमराईं

BY — June 5, 2013

रेजीडेंट, रेडियोग्राफर्स एवं ठेका श्रमिक हड़ताल पर

050609Udaipur. एमबी हॉस्पिटल में हड़ताल का यह हाल कि पहले से रेडियोग्राफर्स करीब 12 दिन से हड़ताल पर हैं। इस बीच ठेका श्रमिकों ने भी हड़ताल कर दी और उस पर रही सही कसर रेजीडेंट डॉक्टैरों ने पूरी कर दी। हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का बिलकुल भट्टा बैठ गया है। इसका सारा खमियाजा मरीजों के परिजनों को भुगतना पड़ रहा है।

050608उल्लेखनीय है कि जोधपुर में रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भी रेजीडेंट डॉक्टरों ने बिना अल्टीमेटम दिए हड़ताल कर दी थी। ठेका श्रमिकों की मांग स्थायी पदों पर भर्ती करना है। हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्‍टर मरीजों को देख रहे हैं। सभी एचओडी को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। उधर ठेका श्रमिकों ने चिकित्सालय अधी क्षक से मांग की। इस पर उनका कहना था‍ कि स्थायी भर्ती सरकार को करनी है। अगर उन्हें धरना देना है तो कलक्ट्रेट जाएं। अधीक्षक डॉ. डी. पी. सिंह ने चिकित्सा  विभाग से अतिरिक्त‍ चिकित्सदक की मांग की है। उधर परिजनों को स्‍वयं स्‍ट्रेचर पर मरीजों को ले जाते देखा गया। कमरे खाली पडे़ रहे। मरीज इधर उधर दौड़ते रहे।

050607

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply