Header Banner

35 दिनों में जानी रिसर्च मैथडोलॉजी की बारीकियां

BY — June 15, 2013

विद्यापीठ में पीएचडी कोर्स वर्क का समापन

150605Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में शोधर्थियों और एसोसिएट प्रोफेसरों के लिए 35 दिवसीय पीएचडी कोर्स वर्क का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, रिसर्च मैथडोलॉजी से जुडी बारीकियां बताई गई।

150607पीजी डीन प्रो बी. एल. फडि़या ने स्वागत उदबोधन में बताया कि इस दौरान कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पर आधारित 37 कक्षाएं तथा रिसर्च से जुडी 33 कक्षाओं का अयोजन हुआ। इसमें विषय से जुडे़ विशेषज्ञों ने जानकारियां दी। मुख्य अतिथि धीरूभाई अंबानी आईटी कॉलेज गांधीनगर के प्रो. एस. सी. सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि छात्र अपने शोध का विषय ऐसा चुनें जो समाज और राष्ट्रे को आगे लाने में सहयोगी हो। साथ ही शोध विषयों को गंभीरता से लेते हुए इसमें खोज होनी चाहिए। छात्र कॉपी-पेस्ट के कल्चर को बिल्कुल बंद कर दें।

150606शोध के माध्यम से हमारी टेक्नोलॉजी सभ्यता संस्कति को भी बढावा दिया जाना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि छा़त्र ऐसे विषय का चयन करें तो हमारी ग्रामीण समस्याओं पर आधारित हों। शोध के माध्यम से वहां के निराकरण की संभावनाएं भी विकसित हो। उन्होंने कहा कि रिसर्च वर्क में गहन अध्ययन और फील्ड वर्क की महती आवश्यकता होती है। कुछ समय पूर्व शोध कार्यों में काफी गफलत होती थी, जिसमें काफी हद तक परिवर्तन कर दिया गया है। संचालन डॉ. पारस जैन ने किया। धन्यवाद समन्वयक डॉ एल. आर. पटेल ने दिया। सह संयोजक प्रो गिरिशनाथ माथुर, रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा, डीन डॉ. शशि चित्तौडा़, डॉ. मंजू मांडोत, डॉ मनीष श्रीमाली, डॉ धीरज प्रकाश शर्मा सहित शोधार्थियों ने भी विचार व्यक्त़ किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply