Header Banner

ठेका श्रमिकों का आन्दोलन जारी

BY — June 16, 2013

160603Udaipur. महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में ठेका श्रमिक संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। अजजा आयोग के पूर्व उपाध्य्क्ष दिनेश तरवाड़ी के पिता श्रमिकों की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

इससे पूर्व शनिवार को क्रमिक अनशन पर लीलाबाई, भागवन्ती बाई, सन्तोष बाई, सीता बाई आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर सभा को भामसं संघ के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह राठौड ने सभा को सम्बोधित करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि हॉस्पिटल परिसर में रिक्त वार्ड बॉय, स्वीपर के पदों पर शीघ्र भर्ती नहीं की गई तो आन्दोलन को उग्र किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply