Header Banner

खंड वृष्टि ने दी राहत, उमस बरकरार

BY — June 26, 2013

260613Udaipur. झीलों की नगरी में मंगलवार देर रात जहां रिमझिम शुरू हुई वहीं बुधवार दोपहर बाद भी कहीं कहीं खण्डवृष्टि हुई। अंदरुनी शहर में एकाध बार छींटे पड़े। बारिश से मौसम में हालांकि ठंडक घुल गई लेकिन उमस फिर भी बरकरार है।

किसी भी तरह ठंडक पाने को आतुर लोग गाहे बगाहे FS की ओर निकल पड़ते हैं लेकिन खाली पेटा कहीं न कहीं मन में एक निराशा ला देता है। हालांकि औपचारिक रूप से मानसून आ चुका है लेकिन अब तक मानूसन की एक मात्र अच्छीद बरसात लेकसिटी में दिखाई दी है।
260614उदयपुर शहर में बुधवार सुबह सिंचाई विभाग के अनुसार 34 मिलीमीटर (करीब डेढ़ इंच) पानी बरसा। चित्तौडग़ढ़ के भदेसर में सर्वाधिक करीब चार इंच बारिश दर्ज हुई। तेज बारिश से क्षेत्र की सड़कें ताल तलैया बन गई। बारिश होने से किसानों को भी नई उम्मीद जगी है। गोगुंदा में 43 मिलीमीटर बारिश हुई। तेज बारिश के चलते क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया। सड़कें पानी से लबालब हो गई। नालियां उफान पर आ गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply