Header Banner

नेशनल डाक्टर्स डे : सबको मिले चिकित्सा का लाभ

BY — July 1, 2013

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में शुभकामनाओं के साथ दिए कार्ड एवं गुलदस्ते

010702Udaipur. नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में सोमवार को सभी डॉक्टर्स को गुलदस्ते देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने डॉक्टर्स को अधिक उत्साह, त्याग तथा समर्पण के साथ करने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पीटल प्रशासन विधायक किरण माहेश्वरी के हाथों सभी डॉक्टर्स को गुलदस्ते देकर शुभकामनाएं दी। सीईओ डॉ. वल्लभ पारीख ने कहा कि यह हमारी उत्कृष्ठ चिकित्सा सेवाओं का ही परिणाम है कि हम जयपुर के बाहर प्रदेश के अकेले एनएबीएच द्वारा प्रमाणित चिकित्सालय है।
कैंसर हॉस्पिटल के सीईओ आनंद झा ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी चिकित्सा के बाद कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की ओर से जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला। कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में हमारा यह प्रयास जल्दी ही क्षेत्र के कैंसर रोगियों को इलाज के लिए अहमदाबाद तथा मुंबई जैसे महानगरों से बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आएगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा डॉक्टर्स को ग्रीटिंग कार्ड भी दिए गए। संचाजल वंदना शर्मा ने किया। यह जानकारी सीओओ आनंद झा ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply