Header Banner

सवा सौ बेरोजगार प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

BY — July 2, 2013

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में निशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारम्भ

020703Udaipur. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित व विद्या भवन पॉलिटेक्निक द्वारा संचालित कम्युनिटी डवलपमेन्ट थ्रू पॉलिटेक्निक (सीडीटीपी) स्कीम के अन्तर्गत छमाही रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (कम्प्यूटर), एसी एवं रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग व ब्यूटी कल्चर के निशुल्क पाठ्यक्रम मंगलवार से विद्या भवन में प्रारम्भ हुए।

संस्था के प्राचार्य एवं मुख्य समन्वयक अनिल मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करके प्रशिक्षणार्थी स्वावलम्बी बन सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार करने की सलाह दी। स्कीम के आन्तरिक समन्वयक योगेश दशोरा ने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वे लोग यहां से पूरी लगन व मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करें व सरकार की निशुल्क योजना का पूरा फायदा उठाएं।
सलाहकार सुधीर कुमावत ने कहा कि इन प्रशिक्षणों में ज्यादा से ज्यादा प्रायोगिक कार्य कराए जाएंगे व विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, स्वरोजगार हेतु ऋण लेने, एवं उद्यम करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर देय प्रमाण पत्र स्वरोजगार, प्रारम्भ करने, ऋण लेने व नौकरियों के लिए सहायक होगा। प्रशिक्षणों के अनुदेशक निलेश सोलंकी, रेशमा वर्मा, दिनेश वैष्ण्व भी उपस्थित थे। संचालन उमाशंकर जोशी ने व धन्यवाद मधु बोर्दिया ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply