Header Banner

शहर का ही निवासी हो कांग्रेस प्रत्याशी

BY — July 3, 2013

शांति से हुई शहर कांग्रेस की पहली बैठक

030706Udaipur. शहर जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक उम्मीदद के विपरीत बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परंपरागत रूप से अब तक दुर्गा नर्सरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आने का विरोध करने वाले सभी गुटों के पदाधिकारी पहुंचे।

अध्य क्षता शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने की। बैठक में मुख्ये रूप से शहर विधानसभा सीट से प्रत्या्शी शहर विधानसभा क्षेत्र का होने, स्थाकयी कार्यालय के लिए कमेटी का गठन तथा जब तक‍ पार्टी का स्थायी कार्यालय नहीं बन जाता, तब तक दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय को ही स्थायी घोषित करने का निर्णय किया गया। यहां सभी अग्रिम संगठन व कांग्रेस जन पार्टी हित में बैठकें कर सकेंगे। इससे पूर्व बैठक में पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय दिया।
030707बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उपाध्यक्ष शराफत खान, गणेश राजोरा, भरत आमेटा, अर्जुन राजोरा, बतुल हबीब, पंकज शर्मा, प्रमोद खाब्या, कमलनयन खण्डेलवाल, राजेश जैन, प्रमोदिनी बक्षी, मधु सालवी, कोषाध्यक्ष मानमल कुदाल, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी तथा पूरण मेनारिया, सुखलाल साहू, सोनल गर्ग, दीपक औदिच्य, अंकिता वैश्य, रंजना साहू, राहुल व्यास, अली कौसर, रंजना साहू, नजमा मेवाफरोश आदि मौजूद थे। संचालन उपाध्यक्ष गणेश राजोरा ने किया। अंत में उत्तराखंण्ड त्रासदी में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। बीएलओ प्रशिक्षण शिविर 4 जून को 4 बजे दुर्गा नर्सरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply