Header Banner

एडीएम ने लिया रथयात्रा तैयारियों का जायजा

BY — July 5, 2013

050709Udaipur. भगवान जगन्नाथ की 10 जुलाई को निकलने वाली भव्य रथयात्रा को देखते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान ने संबंधित अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

पठान ने जगदीश मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के मार्ग का पैदल मुआयना किया और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को ढीले तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी केबल यात्रा मार्ग में बाधक बन रही है प्राइवेट आपरेटर यदि उन्हें नहीं हटाते हैं तो तत्काल काटकर मार्ग को सुव्यवस्थित की कार्यवाही करें। इस अवसर पर नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण साथ थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply