Header Banner

भविष्य क्रेडिट की 200 वीं शाखा शुरू

BY — July 25, 2013

250702udaipur. राजस्थान के प्रमुख व्यावसायिक समूह भविष्य ग्रुप की सहायक संस्थान भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. ने गुजरात में अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के साथ ही मोडासा और जामनगर में अपनी नई शाखाएं शुरू की है । इसके साथ ही ग्रुप ने उत्तर भारत में अपनी 200 शाखाएं पूरी कर ली है।

सोसायटी के चेयरमैन दामोदर नागदा ने बताया की ग्रुप अतिशीघ्र ही सम्पूर्ण गुजरात में अपनी शाखाएं खोलेगा । बुधवार को मोडासा शाखा का शुभारम्भ विधायक राजेन्द्र ठाकोरे और भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव के सचिव अरविन्द  मेहता  ने किया इस अवसर पर कई अतिथि ग्राहक और पदाधिकारी मौजद थे। सोसायटी के कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कंपनी की आगामी योजनाओं के बारे में बताया कि सोसायटी ने सीमित अन्तराल के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बना कर एक नया मुकाम हासिल किया है। आईएसओ 9001-2008 द्वारा प्रमाणित भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव के भारत में 2100 से अधिक कर्मचारी और सलाहकार कार्यरत है। सोसायटी द्वारा शीघ्र ही ग्राहकों के लिये दीर्घावधि निवेश प्लान लांच किया जाएगा । भविष्य में यह सोसायटी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में भी कदम बढा रही है और ग्रुप हाउसिंग योजना लागू करने की तैयारी में है। सोसायटी के लिये बहुत ही गर्व की बात है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सोसायटी अन्र्तराजीय स्तर पर एक मात्र सोसायटी के रूप् में उभर कर आई है। संस्थान का लक्ष्य और उददे्श्य सोसायटी को अतिशीघ्र माइक्रोफाईनेंस के क्षेत्र में प्रमुखता से लाना है। यहॉ ग्राहकों के लिये जमाए, सावधि जमाएं और लोन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। ग्रुप का इतने कम समय में इस मुकाम तक पहुंचना हमारे लिये गौरव की बात है। किसी संस्थान की प्रगति उसके ग्राहकों का संस्थान के प्रति विश्वास का ही प्रतीक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply