Header Banner

पैनल बनाने को लेकर देहात कांग्रेस के ब्लॉकों की बैठक 7 को

BY — August 1, 2013

congressUdaipur. विधानसभा चुनाव 2014 की तैयारियों के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले सभी 15 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक 7 अगस्त को होगी। इन बैठकों में विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं के 5-5 नामों का पैनल बनाकर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जायेगा।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि जिला कांग्रेस द्वारा बैठकों को लेकर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला द्वारा प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हेतु जिला कांग्रेस पदाधिकारी को प्रभारी बनाकर लगाया जाएगा जिसकी देखरेख में निष्पक्षता से दावेदारों का पैनल जिला कांग्रेस में भेजा जायेगा। किसी विधानसभा क्षेत्र में 5 नाम से अधिक की दावेदारी आने पर शेष नामों की सूची बनाकर जिला कांग्रेस को प्रेषित की जाएगी। बैठकों की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे। देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से बैठको का स्थान एवं समय तय कर जिला कांग्रेस कमेटी को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply