Header Banner

गुलाब बाग से चंदन के पेड़ चोरी का प्रयास

BY — November 7, 2011

जाग हो जाने से भाग छूटे चोर

गुलाब बाग में चोरी के असफल प्रयास के बाद कटा पड़ा चन्दन का पेड.

udaipur. सूरजपोल थाना स्थित गुलाबबाग में रविवार रात  चन्दन के पेड काटने का चोरों ने असफल प्रयास किया. जानकारी के अनुसार परिसर में अज्ञात चोर घुसे. अधीक्षक कार्यालय के परिसर स्थित चन्दन के पेड़ काटने शुरू कर दिए. आश्चर्य यह कि दो पेड़ पूरे काट भी दिए गए थे. पेड़ काटने के बाद नीचे गिरने के समय चौकीदार की नींद उड़ गई और वह दौड़ कर बाहर आया. पेड़ नीचे गिरे देख कर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. चोर दीवार फांदकर वहां से फरार हो गए. चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज किया.

udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply