Header Banner

पूर्व मंत्री प्रभाकर को श्रद्धांजलि

BY — August 23, 2013

230804Udaipur. पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के पूर्व अध्यक्ष स्व. हनुमान प्रसाद प्रभाकर की दसवीं पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार सुबह 10 बजे अशोक नगर मोक्षधाम के समीप उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में स्व. प्रभाकर के पुत्र दिलीप प्रभाकर, पुत्री लता चौधरी, दामाद सीताराम चौधरी, सोनल प्रभाकर ने दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, जिला प्रमुख मधु मेहता, यूआईटी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निलिमा सुखाडि़या, देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, रोशन शर्मा, रामचन्द मेनारिया, त्रिलोक पूर्बिया, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, रोशनलाल नागदा, अर्जुन राजोरा, शराफत खान, दिलीप सुखाडि़या, जगदीश राज श्रीमाली सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply