Header Banner

वरिष्ठ नागरिक सम्मेदशिखर के लिए रवाना

BY — August 24, 2013

240808Udaipur. राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष रेल आज शनिवार दोपहर 12 बजे सिटी रेल्वे स्टेशन से सम्मेदशिखर के लिये रवाना हुई। रेलवे स्टेंशन पर विशेष काउंटर लगाए गए थे। वरिष्ठे नागरिकों को उनके परिजनों ने धूमधाम से विदाई दी।

240803संभाग से कुल 431 यात्री सम्मेदशिखर के लिए रवाना हुए। इसमें उदयपुर से 226, राजसमंद से 15, डूंगरपुर से 46, चित्तौडगढ़ से 44, प्रतापगढ से 39, बांसवाडा से 61 यात्री विशेष टेªन द्वारा उदयपुर से वाया अजमेर, जयपुर, भरतपुर होते हुए सम्मेदशिखर पहुंचेंगी। यात्रा की अवधि 7 दिवस है। विशेष ट्रेन 30 अगस्त को वापस सिटी रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगी।

240809जानकारी के अनुसार चयनित वरिष्ठे नागरिकों में से 40 से अधिक यात्री नहीं पहुंचे जिससे वे सीटें खाली रहीं।
रेल को राजस्थान वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र पूनिया, राजस्थान प्रन्यास मण्डल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गंगवात, यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया आदि ने हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

240810

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply