Header Banner

तीन सौ छात्रों ने किया प्रदर्शन देशभक्ति नृत्य स्पर्धा में

BY — August 31, 2013

रोटरी क्लब की मेजबानी में 22 स्कू‍लों ने लिया हिस्सा

310808Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा बच्चों में देश भक्ति की भावना को जागृत रखने तथा देश के प्रति निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के उद्देश्य से रोटरी बजाज भवन में देश भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 22 स्कूलों के 300 छात्रों ने उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ भाग लेते हुए देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर अपनी नृत्य प्रस्तुतियाँ दी।

310807310806मुख्य अतिथि टीवी एवं सिने कलाकार श्री अशोक बांठिया थे। दो वर्गो में आयोजित प्रतियोगिता के प्रारम्भ में जूनियर वर्ग में दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय के बच्चों ने देश रंगीला-रंगीला…., पायनियर पब्लिक स्कूल ने माँ तुझे सलाम…., तुलसी निकेतन रेजीडेशियन स्कूल ने रंग दे बसन्ती…. ,संत तरेसा स्कूल ने वन्दे मातरम…. इन्डों अमेरिकन स्कूल ने वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम श्लो,क…., आलोक फतहपुरा ने माँ तुझे सलाम…., सेन्ट्रल एकेडमी से. 3…. , डी.पी.एस. शोभागपुरा सहित जूनियर वर्ग के बालक – बालिकाओं ने भी देश भक्ति गीतों पर अपनी उत्कृष्ठ प्रस्तुतियाँ दी। बच्चों की प्रस्तुतियाँ से सदन में बैठे सभी बच्चों ने तालियाँ की गडग़ड़ाहट के साथ प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।
310809क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि सीनीयर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सेंट पॉल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार सेंट्रल एकेडमी, सेक्टर 3 एवं सांत्वना पुरस्कार द यूनिवर्सल स्कूल, फतहपुरा ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सेंट्रल एकेडमी, सेक्टर 3, तृतीय पुरस्कार सेंट ऐंथोनी स्कूल, सेक्टर 4 एवं सांत्वना पुरस्कार इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
310810उन्होंने बताया कि अब प्रतिवर्ष रोटरी क्लब सभी त्यौहरों को बच्चों के साथ सेलिब्रेट करेगा। इस अवसर पर सचिव सुरेन्द्र जैन, नरेश बंसल, आशा जैन, अंजुला धाकड़, विजयलक्ष्मी बंसल, रश्मि गुप्ता आदि उपस्थित थे। बी. एल. मेहता ने बताया कि 8 से 10 नवम्बर तक बी. एन. कॉलेज में होने वाले तीन दिवसीय होने वाले रोटरी मेले में पांच सौ से अधिक प्रतियोगियों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता के अन्त में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में बेहतर प्रस्तुतियाँ देने वाले बच्चों को निर्णायक रोटरी क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता एवं सचिव सुरेन्द्र जैन द्वारा चयनित स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply