Header Banner

ग्रामीण इलाकों में भी किया गुरु वंदन

BY — September 5, 2013

050912फतहनगर. क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। महर्षि दयानन्द उमावि में बच्चों ने शिक्षकों का अभिनन्दन किया। इसी तरह लायन्स विद्या भारती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लनब की ओर से भी शिक्षकों का सम्मावन किया गया।

050911बासनीकला मा. वि. के प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल गदिया, उमावि फतहनगर के व्याख्याता जगदीशचन्द्र द्विवेदी एवं संस्था प्रधान शोभालाल मेनारिया का शिक्षक सम्मान किया गया। लायन्स क्लिब अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, शैलेष पालीवाल, प्रकाश मंगल, बद्रीलाल सोनी, अजय मोर आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। इसी तरह चंगेड़ी के मावि में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान भीम पुरी गोस्वामी ने की। संजय यादव मुख्य अतिथि एवं भगवतीलाल चपलोत व शंकरलाल चावड़ा विशिष्ट अतिथि थे। बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया तथा विचार व्यक्त  किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply