Header Banner

गूंज रहा है गणपति बप्पा मोरिया

BY — September 11, 2013

मेले परवान पर

110923फतहनगर. गणपति बप्पा मोरिया की गूंज से नगर के सभी मोहल्ले महक रहे हैं। गली-गली में विनायक की झांकियों के आयोजन पूरे परवान पर पहुंच चुके हैं। पीपली चौक में विनायक की मनोहारी झांकी के अतिरिक्त भगवान राम व कृष्ण से जुड़ी झांकियों का मंचन किया जा रहा है। यहां गरबा भी यौवन पर है।

विनायक मंदिर प्रांगण में भी मेला परवान पर है। सनवाड़ में भी झांकियों के आयोजन पूरे यौवन पर है। ईण्टाली मे भी गणपति महोत्सव के तहत लक्ष्मीनारायण मन्दिर चोक मे गणपति की मूर्ति की स्थापना पंडितो के मंत्रोचारण के साथ की गई। कार्यक्रम दस दिन चलेगा व गणपति मण्डल व समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित महोत्सव को लेकर मंदिर चौक में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। देर रात तक भजनोंं की प्रस्तुतियां भी दी जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply