Header Banner

मोदी ‘आर्मी’ तो ‘युवावाहिनी’ भी

BY — September 12, 2013

namo armyUdaipur. जन उदघोष समाज समिति द्वारा संचालित नरेन्द्र मोदी आर्मी की उदयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक भाटी ने बुधवार को उदयपुर जिले के लिए प्रतीक जैन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

आर्मी के जिलाध्यक्ष जैन ने गुरुवार को कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें विक्रम सिंह चुण्डावत, नरेन्द्र नागदा व खेम मेनारिया उपाध्यक्ष, विकास त्रिवेदी, उदयसिंह देवड़ा व भोपाल सिंह मोजावत महामंत्री, कार्यकारिणी में वीरेन्द्र नागर प्रवक्ता तथा चंचलेश भट्ट मीडिया प्रभारी और प्रभुदयाल डांगी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

120918फतहनगर. कस्बे के युवाओं ने नरेन्द्र मोदी युवा वाहिनी का गठन किया है। बैठक में मोतीलाल मेनारिया को नगर अध्यक्ष एवं विक्रम धन्नावत को महामंत्री बनाया गया। बैठक में नगर की शेष कार्यकारिणी एवं वार्ड स्तर तक इकाई का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गोवर्धनलाल सोनी, फूलचंद कुमावत, भोलेशंकर यादव, फतहलाल शर्मा, छगन खटीक, दीपक टेलर, पुखराज वैष्णव तथा सिद्धार्थ टेलर आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply