Header Banner

महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियां

BY — September 20, 2013

नागर की गिरफ्तारी की मांग

200910Udaipur. राज्ये सरकार के मंत्री बाबूलाल नागर पर लगे आरोपों के चलते इस्तीफे के साथ उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। पीडि़ता को लालच व उस पर बनाया जा रहा सरकारी दबाव निंदनीय है। ये विचार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने व्यक्त किए।

वे जयपुर में महिला मोर्चा के 18 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन की तैयारी बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंचने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमते बढ़ने से कमरतोड़ महंगाई बढ़ रही है, जिससे जीना दूभर हो गया है। उन्होंलने बताया कि 25 सितम्बर से महिला बूथ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान 2 अक्टूबर समर्पण सप्ताह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में उर्मिला भण्डारी, हंसा माली, रजनी डांगी, किरण जैन, किरण तातेड़, गोपाल कुंवर, मन्दाकिनी धायभाई, किरण डांगी, मंजू शर्मा, रेखा ऊँटवाल, जीवनलता जोशी, मीनू कंवर चौहान, सीमा चम्पावत, बबीता लौरेन्स, आदि उपस्थित थीं। बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी का सान्निध्य व निर्देशन में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।
उधर अभा जनवादी महिला समिति ने राज्य सरकार से खादी राज्य मंत्री बाबूलाल नागर के विरूद्ध दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन अध्यक्ष पुष्पा चौहान ने कहा कि एक जैसे अपराध के लिए दो अलग-अलग कानून नहीं हो सकते। सामान्य व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में बिना किसी जांच के आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है और प्रभावशाली व्यक्ति है, इसलिए उस मामले में जांच का बहाना बना बचने का अवसर प्रदान किया जाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply