Header Banner

प्लेसमेंट में 3 सी का ध्यान रखें : सक्सेना

BY — September 21, 2013

अरावली में प्लेसमेन्ट विषयक सेमिनार

210906Udaipur. ‍सुविवि फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रो. करुणेश सक्सेना ने विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के लिए अति उपयोगी ‘‘3 सी- कॉन्सेप्ट, कम्युनिकेशन व कॉन्फिडेन्स’’ पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर इन तीन चीजों का आपने ध्यान रखा तो प्लेसमेंट पक्का है।

वे शनिवार को अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में शनिवार को ’’3 सी फॉर प्लेसमेन्ट’’ विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सक्सेना ने विद्यार्थियों को जिन्दगी के बारें में बहुत सारगर्भित बातें बताते हुए कहा कि व्यक्ति को जीवन में सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जीवन ‘‘सब कुछ सीखने की पाठशाला’’ का ही समानार्थी शब्द है। सक्सेना ने मशहूर मोटिवेटर एवं लेखक कॉवे की किताब ‘‘अति प्रभावशाली व्यक्ति की सात आदतें’’ का उदाहरण लेते हुए बताया कि जीवन में सीखने के लिए तीन चीजें अति महत्वपूर्ण हैं- ज्ञान, कौशल एवं सीखने की अभिलाषा। अन्त में सक्सेना ने अनेक प्रेरणादायी वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया व उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। संस्था की तरफ से इलेक्टिकल हेड प्रकाश बहरानी ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply