Header Banner

विकास के दम पर वापस आएगी कांग्रेस : मीणा

BY — September 28, 2013

किसी को भी दें टिकट, निकालेंगे सीट
शहर कांग्रेस के सम्मेलन में दिखाई एकता

280910Udaipur. सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास रहा है। विकास का पर्याय कांग्रेस है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने विकास कार्यों के दम पर पुनः सत्ता में आएगी, आप सभी कमर कस लें।

वे शनिवार को विज्ञान समिति में आयोजित शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मे लन को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश प्रभारी आर.आर. तिवारी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल में जो विकास के नये आयाम स्थापित किये है उनका कोई सानी नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाए और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें, हम पुनः सरकार बनाएंगे।
280911अध्य्क्षता करते हुए शहर जिलाध्यीक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने कहा कि उदयपुर शहर विधानसभा से पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें एकजुट होकर तन-मन-धन से कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव जीतना है। उदयपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है। वर्तमान विधायक की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे लेकर वह जनता के बीच जा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप सुखाड़िया ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, कार्यकर्ताओं के दम पर ही नेता बनते हैं। सम्बोधित करने वालों में प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, आर. डी. जावा, रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, सेवादल अध्यक्ष गोपाल नागर आदि शामिल थे। कांग्रेस पार्टी के कला एंव संास्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऐमलाल लक्षकार ने जादू कला के माध्यम से राजस्थान सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, बतुल हबीब, जसवंत टांक, अर्जुन राजोरा, भरत आमेटा, रंजना साहू सहित उदयपुर के कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply