Header Banner

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण

BY — October 2, 2013

021016udaipur. इनरव्हील क्लब एवं विज्ञान समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चन्देसरा, घणोली एवं देबारी गांव की 30 ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कशीदा, पेचवर्क आदि कार्य शिल्पा खमेसरा ने सिखाया। पूर्व प्रकाश तातेड़ ने महिलाओं से उदयपुर शहर के पर्यटक स्थलों की जानकारी सम्बन्धी प्रश्नोत्तर जाने पर सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. के.एल. कोठारी, इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला धाकड़, श्रीमती पुष्पा कोठारी, श्रीमती सुन्दरी छतवानी, श्रीमती सुशीला अग्रवाल एवं श्रीमती मंजुला शर्मा उपस्थित थे। यह जानकारी इनरव्हील सचिव श्रीमती स्नेहलता साबला ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply