Header Banner

राष्ट्र को जीवित रखने को शक्ति आराधना जरूरी : विश्वजीत

BY — October 13, 2013

विजयादशमी विजय की प्रेरणा का उत्सव
आरएसएस का निकला पथ संचलन

131007Udaipur. संसार में सदैव कमजोर की बली दी जाती है। कोई भी शक्ति सम्पन्न की बली नहीं देता है। बलि बकरे की दी जाती है, शेर की नहीं। राष्ट्र को जीवित रखने के लिए शक्ति की आराधना आवश्यक है। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर रविवार को टाउनहॉल में आयोजित उत्सव में प्रान्त बौद्धिक प्रमुख विश्वजीत ने व्यक्त किए।

131009उन्होंने कहा कि विजयदशमी विजय की प्रेरणा का उत्सव है। उन्होंने आगे बताया कि लक्ष्मी व सरस्वती यानी समृद्धि व बुद्धि कितनी ही क्यों न हो, आप शक्ति सम्पन्न नहीं हैं तो कोई नहीं सुनता। विचार अच्छा है, धर्म अच्छा है, आपकी प्रतिष्ठा शक्ति के आधार पर ही होती है, इसलिए हिन्दू समाज को शक्ति सम्पन्न बनना चाहिए। यही साधना संघ कर रहा है। आरम्भ में प्रांत संघचालक डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा, विभाग संघचालक गोविन्द सिंह टांक व महानगर संघचालक राजेन्द्र कोठारी व बौद्धिककर्ता विश्वजीत ने शस्त्र पूजन किया।
131011131008द्विवेणी संचलन से बना विहंगम दृश्य
विजयादशमी पर पथ संचलन दो स्थानों से प्रारम्भ हुए। निर्धारित मार्ग से समयबद्ध होते हुए सुबह ठीक 10.40 बजे देहलीगेट पर दोनों संचलन का संगम हुआ। संगम होते ही समाजजनों ने जयघोष के साथ संचलन का गर्मजोशी से स्वागत किया।
131010गुलाबबाग से निकले संचलन को गोविन्द गुरु पथक व नगर निगम प्रांगण से निकले संचलन को विवेकानन्द पथक नाम दिए गए। दोनों संचलनों में 17 वाहिनियां, 3 घोष वाहिनियां व एक ध्वजवाहिनी सम्मिलित थी। संचलन के अंत में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधव सदाशिव राव गोलवकर गुरुजी के चित्रों से सुसज्जित वाहन चल रहे थे। संचलन का समापन नगर निगम प्रांगण में हुआ। नगर निगम प्रांगण में स्वयंसेवकों घोष व दण्ड का प्रदर्शन किया गया। संचलन में कुल 1344 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply