Header Banner

भींडर ने दम से ठोकी ताल

BY — November 12, 2013

हजारों समर्थकों के साथ भरा नामांकन

121110Udaipur. वल्लभनगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार रणधीरसिंह भींडर ने निर्दलीय के रूप में आज नामांकन दाखिल किया। हजारों कार्यर्ताओं और समर्थकों की भीड़ के साथ भींडर वल्लभनगर उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पत्नी  दीपेन्द्र  कंवर, भींडर पालिका उपाध्यक्ष ऐजाज शेख के साथ नामांकन भरा।

इनके नामांकन में उदयपुर से उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, ताराचंद जैन, धर्मनारायण जोशी के सहयोगी रहे विजय प्रकाश विप्लवी, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी, छात्र संघर्ष समिति के सदस्य भी पहुंचे। सीएसएस और विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मंच से भींडर का पूरा समर्थन करने की घोषणा की वहीं कुराबड़ के हरिसिंह चौहान ने भी भींडर को समर्थन देने की घोषणा की।
भाजपा के टिकट नहीं देने के बाद पांच हजार कार्यकर्ताओं के इस्तींफे से विवश होकर भींडर ने नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कटारिया ने ही उनका टिकट कटवाया। वे निर्दलीय के रूप में सभी के सहयोग से विजय प्राप्त  करेंगे और कटारिया को आम जनता की ताकत का अहसास कराएंगे। हजारों समर्थकों के एकत्र होने के कारण पुलिस को भारी व्यवस्था करनी पड़ी वहीं भींडर के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव का सारा खर्च उठाने का जिम्मा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply