Header Banner

बार के सभी नामांकन वैध

BY — December 7, 2013

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन, उदयपुर की कार्यकारिणी की वर्ष 2014 के चुनाव हेतु बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए। तत्पश्चात् बार एसोसिएशन, उदयपुर की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता श्री भरत कुमार वैष्णव ने की क्योंकि अध्यक्ष भरत कुमार जोशी एवं उपाध्यक्ष मंजुर हुसैन शेख के द्वारा अपने-अपने पदों से त्याग पत्र दे दिये, जो नियमानुसार स्वीकार किये जा चुके हैं।

उक्त बैठक में बार एसोसिएशन के सचिव अंकुर टांक, सहवृत सदस्य सत्येअन्द्रसिंह सांखला एवं करणवीर सिंह चौधरी उपस्थित हुए तथा चुनाव अधिकारी की भूमिका बार एसोसिएशन, उदयपुर के द्वारा पूर्व में नियुक्त अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय ने निभाई। सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच नियमानुसार की गई, जिसमें सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये।
बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष भरत कुमार वैष्णव ने बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। दोपहर 3 बजे तक वे नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूचि प्रकाशित की जाएगी। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बार एसोसिएशन उदयपुर की वर्ष 2014 की कार्यकारिणी हेतु 22 दिसंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक विभिन्नध पदों पर मतदान होगा। मतदान के पश्चात् नियमानुसार मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply