Header Banner

गुरुनानक की गर्ल्स ने किया रक्तदान

BY — December 16, 2013

161202उदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी व लोकमित्र ब्लड बैंक के प्रयासों से सोमवार को महाविद्यालय की छात्राओं ने रक्त जांच करवाकर रक्त्दान किया। इस अवसर पर 25 यूनिट रक्तवदान किया गया।

प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने बताया कि रक्तदान से पूर्व रक्तदान प्रोत्साहन वार्ता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उदयपुर एनसीसी कर्नल एम. एस. राठौड़ थे तथा अध्यक्षता संस्थान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने की। कार्यक्रम में लोकमित्र ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. महेन्द्र श्रीमाली ने रक्तदान संबंधी भ्रांतियों का निराकरण करते हुए कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से अधिक है, वह रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने में सक्षम है। उन्होंने मानवीय व नैतिक मूल्यों के निर्वहन के तहत रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने की अपील की । कर्नल एम. एस. राठौड़ ने कहा कि युवा राष्ट्र का निर्माता है। सेवा के प्रति संकल्पित होकर मानव सेवा की ओर अग्रसर हो तभी जन जन का कल्याण संभव है।
अध्यक्षता करते हुए अमरपाल सिंह पाहवा ने रक्तदान महादान के मूलमंत्र को जीवन में उतारने पर बल दिया। कार्यक्रम में सुबेदार मेजर राजबीर सिंह, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रेखा पालीवाल, एनएसएस प्रभारी अनिता चौबीसा, संकाय सदस्य व छात्राएं मौजूद थीं। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया व 100 छात्राओं ने रक्त जांच करवाई। संचालन अनिल चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद छात्रासंघ अध्यक्षा स्नेहा बागड़ी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply