Header Banner

बुधवार को बंद रहेंगी एसबीबीजे की शाखाएं

BY — December 17, 2013

171214उदयपुर। अपनी मांगों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल करेंगे। इस कारण एसबीबीजे की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर बैंक तिराहे पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

171215एम्पलॉयज यूनियन के अनुसार मांगों को लेकर अगस्त में भी प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद आश्वासन मिला था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण आज प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी। एसबीबीजे की किसी शाखा में कामकाज नहीं होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply