Header Banner

राज्यपाल आज उदयपुर में

BY — December 20, 2013

margretउदयपुर। राज्यपाल मारग्रेट आल्वा 21 दिसम्बर को एक दिवसीय यात्रा पर सुबह 10 बजे राजकीय वायुयान से उदयपुर आएंगी। वे 10.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। सुबह 11 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय सभागार पहुंच 21 वें दीक्षान्त समारोह में शरीक होंगी। वे सवा बारह बजे पुन: सर्किट हाउस पहुंचेंगी।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि राज्यपाल अपराह्न 4.40 बजे सेंट पॉल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल जाएंगी तथा विद्यालय के हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। वहां से 6.15 बजे वे शिल्पग्राम के लिए रवाना होगी तथा 6.30 बजे शिल्पग्राम का अवलोकन करेंगी। वे रात्रि 8 बजे डबोक हवाई अड्डे से वायुयान द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply