Header Banner

गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर से नोट जारी

BY — December 21, 2013

211209उदयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के 21 वें गवर्नर रघुराम जी. राजन के हस्ताक्षर वाले दस रूपये के नोट पहली बार इसी माह में जारी हुए है। राजन देश के 21वें गवर्नर है। नोट का रंग-रूप एवं आकार पिछले गवर्नर डी. सुब्बाराव के हस्ताक्षर वाले नोटों जैसा ही है।

केवल गवर्नर की जगह डी. सुब्बाराव के स्थान पर रघुराम जी. राजन के हिन्दी एवं अंग्रेजी में हस्ताक्षर है। उक्त नोट शहर के डाक टिकट, सिक्के एवं नोटों के संग्रहकर्ता विनय भाणावत ने मुम्बई से मंगवाकर अपने संग्रह में शामिल किया है। भाणावत ने बताया कि रघुराम जी. राजन के हस्ताक्षर वाले नोटों को प्रचलन में आने में अभी कुछ समय लगेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply