Header Banner

आधे अभ्यर्थी ही पहुंचे नेट परीक्षा देने

BY — December 22, 2013

नेट परीक्षा 2013 सफलतापूर्वक सम्पन्न

mpuat-logoउदयपुर। वैज्ञानिक तथा औद्योगिकी अनुसन्धान परिषद् (सीएसआईआर-यूजीसी जेआरएफ/लेक्चरशिप (नेट) परीक्षा 2013 हेतु कनिष्ठ अनुसन्धान अध्येतावृत्ति और लेक्चररशिप की पात्रता निर्धारित करने के लिये सीएसआईआर-यूजीसी संयुक्त परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

परीक्षा समन्वयक, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता डॉं0 एस.आर. मालू ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित परीक्षा में उदयपुर केन्द्र पर जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान, अभियान्त्रिकी विज्ञान व भौतिक विज्ञान विषयों में कुल 5380 परीक्षार्थियों को यह परीक्षा देने के लिये पात्र माना गया था, जिसमें से 3008 ने यह परीक्षा दी तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति 55.91 प्रतिशत रही।
इस परीक्षा हेतु उदयपुर में राजस्थान कृषि महाविद्यालय, बीएनपीजी महाविद्यालय, फतह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, तकनीकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय व गुरू नानक सीनियर सैकण्डरी स्कूल सहित 7 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर देश के विभिन्न प्रान्तों से आये परीक्षार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। डॉं. मालू ने परीक्षा शान्तिपूर्वक होने पर पुलिस प्रशासन एवं केन्द्राधीक्षकों को धन्यवाद दिया।
सीएसआईआर, नई दिल्ली के प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सम्पूर्ण सावधानियॉं बरती गई तथा परीक्षा के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक इंतजाम किये गए। विभिन्न सहयोगी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक क्रमशः राजस्थान कृषि महाविद्यालय के डॉं. के. बी. शुक्ला, तकनीकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय के डॉं. बी. पी. नन्दवाना़, बीएनपीजी महाविद्यालय के डॉं. वी. एस. शक्तावत, डॉं. एम. एस. राठौड़ व डॉं. एन. एल. शर्मा, गुरु नानक सीनियर सैकण्डदरी स्कूल के बी. एल. मेनारिया व फतह सीनियर सैकण्ड री स्कूल के डॉं. महिपाल सिंह थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply