Header Banner

पुरस्कार के डेढ़ लाख रुपए पीछोला की सफाई को समर्पित

BY — December 31, 2013

उदयपुर की बेटी शिप्रा अग्रवाल बनी गोदरेज लीव आउट युअर ड्रीम पुरस्कार की विजेता
आईआईएम कोझीकोड की छात्रा है शिप्रा

311202उदयपुर। आईआईएम कोझीकोड की छात्रा उदयपुर की बेटी शिप्रा अग्रवाल पुरस्कार स्वंरूप मिले डेढ़ लाख रुपए उदयपुर की झीलों की सफाई में लगाएगी। वह गोदरेज इंडस्ट्रीज द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय स्पर्धा लिव आउट युअर ड्रीम की विजेता बनी हैं।

आईआईएम के विद्यार्थियों के लिए गोदरेज यह प्रतियोगिता आयोजित करता है। शिप्रा इस राशि को पिछोला झील की सफाई में समर्पित कर अपना ड्रीम को पुरा करने को संकल्परत है। बुधवार को तीन बजे शिप्रा सहयोगी संस्थाओं झील संरक्षण समिति, डॉ. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, चांदपोल नागरिक समिति, झील हितेषी मंच, ज्वाला संस्थान की मदद से अपने अभियान की शुरूआत करेगी।
अभियान के तहत गणगौर घाट एंव कुम्हारिया तालाब क्षेत्र मे नौ डस्ट बिन (कचरा पात्र) लगाए जाएंगे। एक नाव व सफाई उपकरण भी गोदरेज की मदद से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अभियान की शुरूआत पर मेयर रजनी डांगी, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता को निंमंत्रण भेजा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply