Header Banner

भाजयुमो की मंडल क्रिकेट स्पर्धाएं 12 को

BY — January 10, 2014

cricket ballउदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की ओर से विवेकानन्द जयन्ती पर 12 से 16 जनवरी तक ‘खेलेगा युवा : जीतेगा भारत’ क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी को युवा मोर्चा शहर जिला के सभी कार्यकर्ता विवेकानन्द जयन्ती उपलक्ष्य में राष्ट्रहित व सेवा की शपथ लेते हुए मैच का आरंभ करेंगे।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि प्रथम मैच भाजयुमो शहर जिला (विवेकानन्द टीम) बनाम भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष महामंत्री टीम (नरेन्द्र टीम) के बीच 12 जनवरी को 12 बजकर 12 मिनट पर 12 खिलाडी़ प्रति टीम मैदान में उतरेंगे। टूर्नामेन्ट प्रभारी यशवन्त पालीवाल एवं सहप्रभारी पंकज सुखवाल ने बताया कि टूर्नामेन्ट का आयोजन एमबी (ए) ग्राउण्ड में शहर के आठों ही मण्डल 13 जनवरी से 16 जनवरी तक मैदान मे रहेंगे जिसमें मुखर्जी टीम, उपाध्याय टीम, अम्बेडकर टीम, पटेल टीम, राणा प्रताप टीम, गिर्वा टीम, बड़गांव टीम, सुन्दरसिंह भण्डारी टीम मैदान में आमना सामना करेगी। 20-20 ओवर के इस टूर्नामेन्ट में विजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply