Header Banner

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

BY — January 12, 2014

रिसॉर्ट के कमरे में मिले दोनों के शव

Police_capउदयपुर। शहर के चीरवा इलाके के एक रिसोर्ट में रविवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद खुद का गला रेतकर हत्या कर ली। यह घटना रिसोर्टकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि पुलिस को भी हैरान करने वाली रही। प्रेमी युगल के शव पुलिस ने उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाए तथा मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। मृतक युगल राजसमंद जिले का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेमी युगल चीरवा क्षेत्र के ममता रिसोर्ट में एक दिन पहले ही ठहरने आया था। रविवार सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो रिसोर्ट के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर सुखेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख पुलिस व रिसोर्टकर्मी हैरत में पड़ गए। दोनों के शव रक्तरंजित अवस्था मंइ पड़े हुए थे तथा उनके गले रेते हुए थे। लडक़े के शव के पास ही गला रेतने वाला चाकू भी पड़ा था। मौका स्थिति के आकलन के बाद पुलिस का यही कहना था कि लडक़े ने पहले लडक़ी की जान ली तथा बाद में खुद का भी गला रेत लिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उनकी हत्या कब तथा किस कारण से हुई। दोनों की पहचान राजसमंद निवासी खुशवंत कुमावत व साक्षी शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तथा घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया कि युगल एक ही मोहल्ले के ही नहीं, बल्कि पड़ोसी था और उनके बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की इच्छा शादी करने की थी लेकिन उनकी मौत से परिजन भी हैरान हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply