Header Banner

दिन में भी थरथराए लोग

BY — January 12, 2014

लेकसिटी में गिरा पारा

120118उदयपुर। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर लेकसिटी पर पड रहा है। शनिवार रात व रविवार दिनभर सर्द हवा के चलते से लोग कांप उठे। दिन के पारे में एकाएक छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 2$8 डिग्री तक उतर गया जबकि अधिकतम तापमान में एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

120119120122120120सीटीएई के मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को 20.$2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में एकाएक बड़ी गिरावट से दिन में भी गलन का अहसास पीछा नहीं छोड़ रहा है। फतहसागर, पीछोला झील समेत शहर के चारों तरफ की पहाडिय़ां दिनभर कोहरे में डूबी रही।  शाम ढलते ही कोहरे का असर और बढऩे लगा। ठंड के चलते उदयपुर जिला कलक्टर ने प्राइमरी स्कूल के समय में परिवर्तन किया, वहीं चित्तौडग़ढ़ जिला कलक्टर रवि जैन ने 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

120121

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply