Header Banner

चूल पूजन के साथ व्यंजन निर्माण शुरू

BY — January 24, 2014

सामूहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज आएंगी बारातें

240107उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थांन और सामूहिक विवाह समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर रविवार को होने वाले सकल जैन समाज के सामूहिक विवाह के तहत शुक्रवार को चूल पूजन किया गया। आयोजन के लिए मिठाइयां बनना शुक्रवार को शुरू हो गया वहीं बारातों का आगमन शनिवार को होगा। अब तेरह के बजाय चौदह जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भूपालपुरा ग्राउंड पर शामियाना लगाने का कार्य चल रहा है। ग्राउंड पर ही दूल्हा-दुल्हनों एवं विशिष्टजनों के लिए अलग ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। मिठाइयां बनाने का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। शनिवार को बारातों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जिन्हेंं सूरजपोल बाहर स्थित रामचंद्र चम्पाशलाल धर्मशाला में ठहराया जाएगा।
240106संस्थान के अध्यक्ष टीनू माण्डावत ने बताया कि समारोह में अलंकरण 2014 में स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड़ को समाज भूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मुंबई मूल निवासी मचींद के समाजसेवी भंवरलाल टोकरचंद पालरेचा को समाज गौरव अलंकरण, सिरियारी स्थित आचार्य भिक्षु समाधि संस्थान के अध्यक्ष श्री मूलचंद नाहर को समाज रत्न अलंकरण, बोराव (बेगूं) के श्री भगवतीलाल जैन (मोहीवाल) को समाज निधि अलंकरण, गुजरात के जीव दया संस्थान के अध्यक्ष हुकमीचंद कोठारी को समाज विभूति अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। युवाओं में मुंबई मूल निवासी फलीचड़ा के नेमीचंद सुंदरलाल धाकड़ को युवा गौरव अलंकरण तथा मुंबई मूल निवासी गिलूण्ड गुणवंत कुमार सोहनलाल खेरोदिया को युवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
संरक्षक दिलीप सुराणा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह समिति के मुख्य संरक्षक श्री कांतिलाल जैन (नाकोड़ा ज्योतिष) एवं स्वागताध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा के नेतृत्व तथा मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में अध्यक्ष टीनू माण्डावत, महामंत्री कुलदीप लोढ़ा, अनिल नाहर, अशोक कोठारी, बसंतीलाल कोठीफोड़ा, चन्द्रशेखर चित्तौड़ा, चन्द्रप्रकाश चोरडिय़ा, दिलीप माण्डोत, गुणवंत वागरेचा, कीर्ति जैन, लोकेश कोठारी, मनोहर चित्तौड़ा, नरेन्द्र पोरवाल, नरेश गडिय़ा, नितिन लोढ़ा, राजकुमार गन्ना, रवि नाहर, रवि माण्डावत, रमेश दोशी, संजय भंडारी, संजय खाब्या, श्याम नागौरी, विजय सिसोदिया, विनोद पारीवाला तथा महिला प्रकोष्ठ से आशा कोठारी व विजयलक्ष्मी गलुण्डिया के नेतृत्व में टीमें कार्य कर रही हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply