Header Banner

निजी संस्थाओं में भी मना गणतंत्र दिवस

BY — January 26, 2014

260109उदयपुर। गणतंत्र दिवस पर शहर के निजी संस्थाओं में भी गणतंत्र दिवस पर विविध आयोजन हुए। ध्वाजारोहण के साथ कहीं बच्चोंं को मिठाई वितरित की गई तो कहीं गणतंत्र का महत्व भी बताया गया।

सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उमरडा़ में फेकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य गजंफर अली एवं मनुज जोशी ने ध्वजारोहण किया। इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजिनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने कविता/गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। संस्थान के अध्यक्ष हरीश राजानी ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस का महत्वत बताया। निदेशक हिमांशु जैन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
260108शहर कांग्रेस कार्यालय : शहर जिला कांग्रेस के दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने झंडारोहण किया। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान, ध्वज गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा तथा राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन किया। इस अवसर पर केन्द्री य मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे। संचालन उपाध्यक्ष गणेश राजोरा ने किया।
मानव मंदिर : सेक्टार 4 स्थित मानव मंदिर में सुबह 7.30 बजे संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव के सान्निध्य में मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु एवं विकलांग बच्चों ने झण्डा रोहण किया। बच्चों ने बैण्ड प्रस्तुति करोटे कार्यक्रम से मातृभूमि को नमन किया। अंकुर काम्पलेक्स में अपना घर (सेवा परमो धर्म) के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम हुआ। निदेशक वंदना अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर देश की अखण्डता को नमन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply