Header Banner

पटेल की प्रतिमा के लिए लौह संग्रहण शुरू

BY — January 30, 2014

300115उदयपुर। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से गुजरात में बनने वाली सरदार पटेल की प्रतिमा के निर्माण के लिए भाजपा देश भर से लौह संग्रहण करेगी। इस संबंध में कार्य आरंभ हो चुका है। पार्टी इसके लिए गांव-गांव, ढाणी ढाणी जाएगी और बेकार लोहे को प्रतिमा के लिए भेजेगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश समन्वयक मदनलाल सैनी ने उदयपुर शहर विधानसभा हेतु जिला मंत्री खूबीलाल पालीवाल व नन्दलाल वैद को प्रभारी मनोनीत किया है। पालीवाल ने इस अभियान के तहत शहर विधानसभा के आठों मण्डलों से दो-दो प्रभारी बनाए हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों से किसानों से लोहा संग्रह कर प्रतिमा के लिए भिजवाने का काम करेंगे। 15 फरवरी तक यह अभियान चलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply