Header Banner

सवा सौ बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण शुरू

BY — January 31, 2014

एसी-रेफ्रिजरेशन रिपयेरिंग, हाउस वा‍यरिंग व डाटा एन्ट्री  ऑपरेटर का प्रशिक्षण

310101उदयपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयोजन में विद्या भवन पॉलिटेक्निक संचालित कम्युनिटी डवलपमेन्ट थ्रू पॉलिटेक्निक (सीडीटीपी) के अन्तर्गत छह माह के तीन रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारम्भ हुए।

310102प्राचार्य एवं मुख्य समन्वयक अनिल मेहता ने बताया कि यह निशुल्क, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (कम्प्यूटर), एसी एवं रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग व हाउस वायरिंग के लिए होंगे। मेहता ने बताया कि विभिन्न तकनीकी हुनर वाले कार्यों में पूरे देश में दक्ष व प्रशिक्षित तकनीशियनों की भारी कमी है। इन प्रषिक्षणों को प्राप्त कर युवक-युवतियां स्वयं का रोजगार भी प्रारम्भ कर सकते हैं। स्कीम के आन्तरिक समन्वयक योगष दशोरा ने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वे लोग यहां से पूरी लगन व मेहनत से प्रषिक्षण प्राप्त करें व सरकार की निशुल्क योजना का पूरा फायदा उठाएं।
सलाहकार सुधीर कुमावत ने कहा कि इन प्रशिक्षणों में ज्यादा से ज्यादा प्रायोगिक कार्य करवाये जाएंगे व विद्यार्थियों को इस दौरान व्यक्तित्व विकास, स्वरोजगार हेतु ऋण लेने, एवं उद्यम करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर देय प्रमाण पत्र स्वरोजगार, प्रारम्भ करने, ऋण लेने व नौकरियों के लिए सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षणों के अनुदेशक निलेश सोलंकी, कमलेश कुमावत, दिनेश वैष्णव भी उपस्थित थे। संचालन उमाशंकर जोशी ने व धन्यवाद मधु बोर्दिया ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply